Breaking News

Sanjay Nirupam ने दिया विवादित बयान

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं की बदजुबानी का दौर जारी है। सैम पित्रोदा के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Sanjay Nirupam संजय निरुपम ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए देश के सभी राज्यपालों को सरकार का चमचा बता दिया।

Mohankheda : जैन समाज का तीर्थस्थल

Sanjay Nirupam ने कहा कि

बता दें कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा राजीव गांधी को दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए Sanjay Nirupam संजय निरुपम ने कहा कि हमारे देश में जितने भी गवर्नर होते हैं वो सरकार के चमचे होते हैं।

सत्यपाल मलिक भी चमचे ही हैं। न्यायालय ने राजीव गांधी को बोफोर्स मामले में क्लीन चिट दे दिया था। इसके साथ ही मोदी सरकार में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने राजीव गांधी को क्लीन चिट दी थी।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी शुरू में भ्रष्ट नहीं थे लेकिन कुछ लोगों के प्रभाव में आने के बाद वो बोफोर्ट घोटाले में शामिल हो गए। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले चुनावी रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी बताया था।

 

About Samar Saleel

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...