Breaking News

पर्यावरण संरक्षण हेतु गोंडा जंक्शन स्टेशन पर पौधे वितरित किये गए 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ मंडल पूर्वोत्तर रेलवे आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता ई एनएचएम लखनऊ राहुल पांडे के नेतृत्व में गोंडा जंक्शन स्टेशन पर मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण हेतु गोंडा जंक्शन स्टेशन पर पौधे वितरित किये गए 

जिसमें आज क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह द्वारा रेल यात्रियों, रेलवे स्टाफ व कंट्रक्चुअल स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के उद्देश्य से वृक्षारोपण हेतु पौधे प्रदान किए गए।

विपक्ष पर पीएम का तंज, बोले- पहले देते थे संरक्षण, अब माफिया की मौत पर आंसू बहा रहे सपा के लोग

पर्यावरण संरक्षण हेतु गोंडा जंक्शन स्टेशन पर पौधे वितरित किये गए 

इसके पूर्व गोंडा स्टेशन पर आज प्रातः प्रभात फेरी भी निकाली गई, जिसमे पेड़ लगाए जीवन बचाएं के नारों की उद्घोषणा की गईl मिशन लाइफ का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाए जाने से 30 जून 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय रेलवे द्वारा सभी स्टेशनों पर मनाया जायेगा।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

भीषण गर्मी से देश में घटी डीजल की मांग, जून महीने में बिक्री में 4 प्रतिशत तक आयी गिरावट

देश में लोकसभा चुनाव और उसके बाद जिस तरह से गर्मी का प्रकोप देखने को ...