दिबियापुर। सवर्ण समाज सेवा संस्थान पदाधिकारियों द्वारा कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया। सम्मान के क्रम प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विकास त्रिपाठी, संरक्षक डॉ. विनोद त्रिपाठी, कोर कमेटी सदस्य योगेश तिवारी, डॉ. आशीष त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष बेला बृजेश भार्गव व पुलिस स्टाफ का अंग वस्त्र भेंट कर अभिनन्दन किया।
प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विकास त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में जहां आम आदमी अपने घरों में कैद है, पुलिस कर्मी अपनी जान हथेली पर लेकर व्यवस्था संभाल रहे हैं।
डॉ. विनोद त्रिपाठी ने बताया कि इन विषम परिस्थितियों में देश पुलिस प्रशासन का कृतज्ञ है। पूर्व प्रधान जीवा सिरसानी व संगठन के कोर कमेटी सदस्य योगेश तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन जहां एक ओर लॉक डाउन पालन करवा रहा है, वहीं कोई भूखा न रहे उसके लिए भी जमीन स्तर पर कार्य कर रहा है। इन विषम परिस्थितियों में पुलिस प्रशासन देवदूत की तरह आमजनमानस की रक्षा कर रहे हैं।
रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर