Breaking News

मुर्दाघर में बुजुर्ग महिला के शव के साथ सुरक्षा गार्ड ने बनाए यौन संबंध, पकड़ने पर दी बेतुकी सफाई

अमेरिका से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के एरिजोना में एक सुरक्षा गार्ड ने सारी हदें पार कर दीं। उसने मुर्दाघर में रखे 79 वर्षीय महिला के शव के साथ यौन संबंध बनाए। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुर्दाघर में बुजुर्ग महिला के शव के साथ सुरक्षा गार्ड ने बनाए यौन संबंध

22 अक्तूबर की घटना

बता दें, यह घटना फीनिक्स में बैनर यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर मुर्दाघर के अंदर हुई। एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 अक्तूबर को 79 साल की महिला का शव मुर्दाघर में आया था। 46 साल के रैंडल बर्ड का काम शवों को मुर्दाघर ले जाने और उन्हें फ्रीजर में रखने का था।

दो लोगों ने दी गवाही

अदालत में दो गवाहों ने बताया कि 22 अक्तूबर को आरोपी को घबराए और पसीने से लथपथ देखा था। साथ ही उसकी बेल्ट और पैंट की चेन खुली हुई थी। इतना ही नहीं उसके कपड़े भी गंदे दिख रहे थे।

👉रणबीर कपूर नहीं, आलिया भट्ट ने की ‘एनिमल’ स्टार की एक्टिंग की तारीफ, बताया ‘पसंदीदा’

बुजुर्ग महिला का बॉडी बैग खुला पड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही साथ काम करने वाले मुर्दाघर में पहुंचे तो आरोपी ने तुरंत शव को ढंकने की कोशिश की। इसके बाद बर्ड ने दावा किया कि उसे चक्कर आ गए और फर्श पर गिरने के कारण शव को पकड़ लिया। हालांकि, सहकर्मियों को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी।

आरोपी ने दी सफाई

पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद बर्ड से पूछताछ की। उसने फिर से दावा किया कि उसे चक्कर आ गए थे इसलिए उसे कुछ याद नहीं है कि क्या हुआ था। हालांकि, जांच करने पर महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले और आरोपी का डीएनए भी मिला। मंगलवार को आरोपी को हिरासत में लिया गया और पांच आरोपों में मामला दर्ज किया गया। अस्पताल ने पुष्टि की कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है।

About News Desk (P)

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...