Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन

लखनऊ। आज लखनऊ विश्वविद्यालय द्वितीय परिसर के विधि संकाय के ज्यूरिस लॉ हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पूर्व दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें द्वितीय परिसर के निर्देशक बीडी सिंह उपस्थित रहे, जोकि विधि संकाय के अधिष्ठाता हैं। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विषय में छात्रों को संबोधित किया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संघचालक जय कृष्ण सिंहा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में छात्रों को बताया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी जी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन राहुल शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर घनश्याम शाही मौजूद रहे जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हैं।

विधि संकाय के प्रोफेसर अभिषेक तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया, जिसमें विधि संकाय के पूर्व अधिष्ठाता सीपी सिंह, प्रोफेसर अरके सिंह, प्रोफेसर अहमद  उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक राहुल शुक्ला, शिवम पांडे, पारस गुप्ता, शिवांश श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी, सौरभ झा जी और काफी बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

About Samar Saleel

Check Also

अवध विवि के 12 शिक्षक सर्वश्रेष्ठ शोध व शोध-पत्र के लिए पुरस्कृत

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr Ram Manohar Lohia Avadh University) ...