Breaking News

धनतेरस के शुभ अवसर पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजिए ये खास शुभकामना संदेश

इस वर्ष दिवाली 12 नवंबर को मनाई जा रही है। दिवाली उत्सव की शुरुआत दो दिन पहले धनतेरस के पर्व से होती है। धनतेरस के मौके पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। भगवान धन्वंतरी भगवान विष्णु के कई अवतारों में एक हैं। इन्हें देवताओं का वैद्य कहा जाता है। भगवान धन्वंतरि के साथ ही धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और धनकुबेर की भी पूजा होती है।

धनतेरस के मौके पर लोग जमकर नई चीजों की खरीदारी करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना गया है। धनतेरस के शुभ अवसर पर अपने परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी जाती हैं। यहां धनतेरस के आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जो आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।

दीप जगमगाए, चांद-तारों की रोशनी हो,
धनतेरस के इस पवित्र पर्व की बधाई हो।

शुभ धनतेरस

लक्ष्मी माता आएं, आपके घर में विराजे,
धनतेरस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं भेजें।

शुभ धनतेरस

धनतेरस की रात आए,
हो धन की वर्षा और खुशियां लाए
लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिले सदा,
जीवन प्रकाशमय हो जाए।

शुभ धनतेरस

About News Desk (P)

Check Also

नये कॉलेज में हो रहा है दाखिला तो बच्चे को पहले से सिखा दें ये जरूरी बातें नये कॉलेज में हो रहा है दाखिला तो बच्चे को पहले से सिखा दें ये जरूरी बातें

10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद बच्चे जीवन के एक नए ...