Breaking News

मनपा के वरिष्ठ शिक्षक छोटे लाल गुप्ता का सेवा संपूर्ती सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई। ठाणे महानगरपालिका शाला क्रमांक 6 घोलाई नगर कलवा पूर्व के वरिष्ठ शिक्षक छोटेलाल लुट्टू राम गुप्ता का सेवा संपूर्ती सम्मान समारोह ठाणे मनपा के पूर्व मुख्या. शीतला प्रसाद उपाध्याय की अध्यक्षता तथा मुख्याध्यापक दयाशंकर पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शांतिप्रिय, मिलनसार एवं अपनत्व के त्रिवेणी संगम छोटे लाल गुप्ता 33 वर्ष 9 महीने 10 दिन की दीर्घ सेवा के उपरांत सेवानिवृत हुए।

मनपा के वरिष्ठ शिक्षक छोटे लाल गुप्ता का सेवा संपूर्ती सम्मान समारोह संपन्न

इस अवसर पर मुख्या. मालती यादव, सुनील सालुंके, पूर्व मुख्या. त्रिपुरारी दुबे, लालजीत तिवारी, शिक्षक संघटना के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर परदेशी, पूर्व इंचार्ज सावित्री अमरनाथ यादव शा. क्र. 4 की इंचार्ज सौ.कुम्हार, मुख्या. मालती यादव, रेखा विनय तिवारी ,इंचार्ज वनीता ओबेरॉय, पुष्पा सिंह, प्रमिला बाघुलदे, प्रज्ञा वाणी, मनोहर मोरे, सुरेखा तलेल, कविता पाटिल, अनिल पाठक, चंद्रशेखर यादव, चंद्रभान सिंह, काशी पाल, संतोष यादव, पारसनाथ यादव, मनोज सिंह ,रामप्यारे सिंह, अशोक जैसवार, जगदीश चौहान, शशिकांत मिश्रा, रामचेत यादव, प्रतीक मंडावी,संगीता भंगाले, करूणा कापरे,नीता इंगले, सुनीता बिरहाडे, कविता पाटिल,दया कांबले, इत्यादि शिक्षक- शिक्षिका तथा परिवार के सदस्यों में गुप्ता की धर्मपत्नी आशा गुप्ता ,भाभी प्रेमशिला, भाई बड़े लाल गुप्ता, पुत्र आलोक कुमार गुप्ता, पुत्र वधू पूजा गुप्ता, पुत्र अभिजीत गुप्ता, पुत्री प्रीति गुप्ता, रानी गुप्ता ,संदीप गुप्ता, चंद्रसेन गुप्ता ,पुत्र अभिषेक गुप्ता, पुत्रवधू ज्योति गुप्ता, आशीष गुप्ता, पुत्रवधू शिखा गुप्ता इत्यादि मान्यवर भारी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने गुप्ता के यशस्वी मंगलमय शतायु जीवन की ईश्वर से कामना की। समारोह का सफल सूत्र संचालन वरिष्ठ शिक्षिका वंदना शहाणे तथा महापौर, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षक राजकुमार यादव ने किया।

About reporter

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...