Breaking News

दिल्ली में एक हफ्ते तक बारिश की बौछार, साथ में चलेंगी तेज हवाए

राजधानी दिल्ली में बीते एक सप्ताह से अधिक समय से मौसम सुहाना बना हुआ है। तेज हवाओं एवं कुछ इलाकों में होने वाली हल्की बूंदाबांदी से तापमान में भी काफी गिरावट दिख रही है।

शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया था। महज एक दिन में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। इसका प्रमुख कारण दिल्ली में चल रही तेज हवा एवं गुरुवार शाम को कुछ इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी है।

मौसम विभाग की माने तो अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आगामी 2 और 3 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक गिरने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जाने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह तक दिल्ली के कुछ इलाकों में बादल छाने एवं तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में भी दिल्ली को गर्मी से काफी राहत है। अप्रैल महीने के अधिकांश दिनों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा है।

 

About News Room lko

Check Also

भाषा विवि में निकाला गया कैंडल मार्च

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Bhasha University) लखनऊ में पहलगांव (Pahalgaon) में मारे ...