Breaking News

दिल्ली में अब रेखाराज : मुख्यमंत्री के साथ छह कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

New Delhi। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री (Chief Minister) बन गयी हैं। कुछ देर पहले उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena) ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को बुधवार की शाम को बीजेपी विधायक दल (BJP Legislature Party) की बैठक में नेता चुना गया था। रेखा गुप्ता के साथ रविंद्र इंद्राज (Ravindra Indraj), मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa), आशीष शीला मदन गोपाल सूद (Ashish Sheela, Madan Gopal Sood) और प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) समेत छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ आज दिल्ली में नई सरकार गठित हो गयी है।

आज जिन बिधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली उनमे विकासपुरी से विधायक एवं पेशे से चिकित्स्क डॉ पंकज सिंह बिहार के बक्सर से आते हैं। उन्हें बीजेपी का पूर्वांचली चेहरा माना जाता है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डॉ पंकज सिंह का दिल्ली में मंत्री बनना अहम है। इसी तरह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायक रविंद्र इंद्राज को रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बीजेपी का दलित चेहरा माने जा रहे रविंद्र इंद्रराज ने शपथ ग्रहण के बाद ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। इसी तरह नई दिल्ली सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को हारने वाले बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। प्रवेश वर्मा रेखा गुप्ता कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

इसी तरह करावल नगर सीट से विधायक कपिल मिश्रा ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। माना जा रहा है की कपिल मिश्रा को रेखा गुप्ता कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी विधायक सिरसा ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण किया। इसी तरह विधायक आशीष शीला मदन गोपाल सूद ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़ी तादाद में बीजेपी नेता और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह और उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रधानमंत्री को रिसीव किया और उन्हें मंच तक लाये।मंच पर पहंचने के बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़ कर जनता और बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ रेखा गुप्ता भी मंच पर पहुँची।

महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा झटका, रेलवे ने 23 फरवरी तक रद्द की ये ट्रेनें

इससे पहले रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख़्यमंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता और बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आये।

About reporter

Check Also

मानव कल्याण ही जीवन दर्शन है- प्रो हिमांशु शेखर सिंह

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग ...