Breaking News

महिलाओं की तस्करी करने वाले Arrested

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि 20 से अधिक चीनी नागरिकों को पाकिस्तानी के कई शहरों से गिरफ्तार Arrested किया गया है। चीनी नागरिकों के अवैध विवाह करने के बाद उन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल देने की खबरों के सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि चीनी पतियों द्वारा चीन जाने के बाद पाकिस्तानी लड़कियों के यौन शोषण के शिकार होने की खबरें सामने आई हैं। इसके बाद इस हफ्ते इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पाकिस्तानी आधिकारियों ने मुहिम चलाई थी।

20 नागरिकों को Arrested किया

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी के कई शहरों से चीन के 20 नागरिकों को गिरफ्तार Arrested किया गया है। पाकिस्तानी महिलाओं के फर्जी विवाह की व्यवस्था करने और उनके अंगों को निकालने और उन्हें वेश्यावृत्ति में मजबूर करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी से 14 चीनी को गिरफ्तार किया और तीन पाकिस्तानी लड़कियों को बरामद किया।

अधिकारियों ने कहा कि पहली बार गिरफ्तार चीनी नागरिकों से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। बचाई गई पाकिस्तानी लड़कियों ने कहा कि उन्हें चीन ले जाया जा रहा था। चीनी कंपनियों द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के सिलसिले में सैकड़ों चीनी नागरिक पाकिस्तान में रहते आए हैं। इससे पहले गृह मंत्री एजाज शाह ने अवैध विवाह में शामिल लोगों और महिलाओं को चीन भेजने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

उन्होंने अधिकारियों से इस मुद्दे को पर बात करने के लिए चीनी दूतावास से संपर्क करने को कहा था। गृह मामलों पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहमान मलिक ने तीन दिनों में चीन में तस्करी की जाने वाली महिलाओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने हाल ही में संघीय जांच एजेंसी को अनुबंधित विवाह के बहाने पाकिस्तानी लड़कियों की चीन में तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।

 

About Samar Saleel

Check Also

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-रूस का टकराव तय, अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की दौड़ बनेगा मुद्दा, चर्चा आज

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने रूस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ...