Breaking News

कोरोना संकट के बीच केरल में सामने आए जीका वायरस के इतने केस, यहाँ देखें इसके खतरनाक लक्ष्ण

एक तरफ जहां कोविड महामारी से देश में हालात गंभीर हैं। वहीं अब केरल में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी से 24 साल की एक गर्भवती महिला संक्रमित मिली है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

कोरोना वायरस के कहर के बीच केरल में जीका वायरस ने भी दस्तक दे दी है। केरल में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। 24 साल की गर्भवती महिला संक्रमित पाई गई है। संक्रमित महिला तिरुवनंतपुरम जिले के पारसलेन की रहने वाली है।

उसका यहां के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। 7 जुलाई को उसने बच्चे को जन्म दिया है। महिला को बुखार, सिरदर्द और शरीर पर लाल चिकत्ते पड़ने के बाद 28 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टेस्ट के बाद महिला में जीका वायरस होने की पुष्टि हुई है। महिला की हालत अब स्थिर है।

सरकार ने प्रेस र‍िलीज जारी कर बताया है कि मह‍िला की कोई ट्रेवल ह‍िस्‍ट्री नहीं है मगर उनका घर तमिलनाडु सीमा पर है। एक सप्ताह पहले उनकी मां में भी इसी तरह के लक्षण दिखे थे। जीका वायरस से संक्रमित होने के लक्षण डेंगू जैसे ही होते हैं, जैसे, बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना और जोड़ों में दर्द।

About News Room lko

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...