Breaking News

विश्व भारती से साकार होगा सोनार बंगाल स्वप्न

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
  डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनेक विश्वविद्यालयों के समारोहों में शामिल हुए है। शिक्षा के बल पर ही भारत विश्वगुरु बना था। आज उसी संकल्प यात्रा को आगे बढाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति है। दो वर्ष पूर्व नरेंद्र मोदी ने विश्व भारती विश्वविद्यालय में भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सन्देश दिया था।

आज यहां के दीक्षांत समारोह में नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति के अनुरुप व्यापक द्रष्टिकोण को प्रस्तुत किया। आत्मनिर्भर भारत को विश्व में महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वाह हेतु तैयार होना है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से भारत शक्तिशाली बनेगा। राष्ट्रीय स्वाभिमान का जागरण होगा। पिछले छह वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

आईआईएम,आईआईटी,मेडिकल यूनिवर्सिटी एम्स आदि की स्थापना का इन छह वर्षो में कीर्तिमान स्थापित हुआ है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष पर आयोजित समारोह में नरेंद्र मोदी ने मुख्य व्याख्यान दिया। शिक्षामंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि विश्व भारती और शान्ति निकेतन इस देश के सबसे बड़े मनीषी गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की कर्मभूमि रही है । विश्व भारती केवल एक नाम मात्र नहीं है।

शब्दिक रूप से भी और प्रयोग के तौर पर भी इसमें एक अनूठा संदेश छिपा हुआ है। इसमें राष्ट्रीयता और अंतराष्ट्रीयता के बीच समन्वय का विचार है। परपंराओं के साथ आधुनिकता व रचनात्मकता का समन्वय है। प्रकृति के साथ सामंजस्य का सामयिक सन्देश है। प्रतिभा के सर्जन मानवता के उत्थान और भारतीय ज्ञान परापंरा की भावभूमि है। यह मात्र एक शैक्षणिक संस्थान नहीं है,यह तो एक तीर्थ स्थल है। उन्होंने कहा कि पिछली सदी के प्रारम्भ में पूरे विश्व को भारत एवं भारतीयता की ताकत का अहसास दो व्यक्तियों ने कराया था।

यह दोनों ही महामानव बंगाल की पूण्य भूमि पर अवतरित हुए। शिकागों में स्वामी विवेकानंद जी के उद्बोधन ने भारतीय ज्ञान परम्परा की गूंज को विश्व पटल पर प्रसारित किया तथा उसके बाद गुरुदेव को मिलने वाले नोबेल पुरस्कार से एक नये वैभवशाली भारत का उदय हुआ। विश्व भारती के आंचल से आमार सोनार बांग्ला का स्वप्न भी पूरा होगा।

About Samar Saleel

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...