Breaking News

सपा-भाजपा के चेहरे बेनक़ाब, जनता को भरोसा लोकदल ही एकमात्र विकल्प है – सुनील सिंह

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने केंद्रीय कार्यालय 8 माल एवेन्यू में कहा कि भाजपा और सपा दोनों के ही चेहरे जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं। दोनों की ही सच्चाई जनता को पता चल चुकी है। सुनील सिंह ने अपनी भाजपा और सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सपा और भाजपा में बुनियादी फर्क कुछ भी नही है। सुनील सिंह के अनुसार, सपा और भाजपा के लोग जाति, धर्म और वोटों की राजनीति करते हैं। जनता के मुद्दों की नही, बल्कि राजनीति सिर्फ धर्म और जातियों में नफरत फ़ैलाने की है।

जनता की आशाएँ और आकांक्षाऐँ, लोकदल की सरकार बनने पर ही हो सकेंगी पूरी – सुनील सिंह

प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। वह भाजपा को हटाने के लिए संकल्पित है। जनता जिस तरह से सपा से परेशान रही है। जनता को भरोसा है कि लोकदल ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता की आशाएँ और आकांक्षाऐँ, लोकदल की सरकार बनने पर ही पूरी हो सकेगी। पूर्व की सरकार की पिछली उपलब्धियां गुंडाराज, बेरोजगारी महिलाओं का उत्पीड़न, अवैध कब्जा गवाह हैं कि समाजवादी जो कहते हैं, वहीं करते हैं। भाजपा भी समाजवादियों से कम नहीं है। भाजपा ने जनता को महंगी बिजली देकर परेशान किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। अन्याय, अत्याचार से लोग त्रस्त हैं।

भाजपा के बचे अब गिने चुने दिन 10 मार्च को होगा अंत- सुनील

सुनील सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा के अब गिने चुने दिन बचे हैं जिसका अंत 10 मार्च को हो जाएगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। सिंह ने अमित शाह के बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि पहले झूठी घोषणाएं करना बंद करें। किसान आंदोलन शाहजी की दूरी 10 किलोमीटर की थी कभी मिलने नहीं गए और चुनाव के मेला में फिर झूठे वादे जिसमें कहा है कि किसानों को समय पैसा देंगे सिंह कहना है कि पहले किसानों का आय दुगनी करने के वादे का क्या हुआ। मूल पैसा और फसल का वाजिब मूल्य तो दे नहीं पा रहे तो सूद का पैसा क्या देंगे।

Report – Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

सीएम योगी ने अधिकारियों को बारिश में राहत कार्य संचालित करने के दिए सख्त निर्देश

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेज बारिश को देखते हुए संबंधित जनपदों ...