Breaking News

Sipahi को स्कार्पियों ने रौंदा, 1 की मौत, दूसरा घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी में ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों को एक तेज रफ्तार स्कर्पियों ने रौंद दिया। इस हादसे में एक Sipahi की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिससे गंभीर रूप से घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ मृत सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के अनुसार स्कार्पियो चालक इलाहाबाद से लखनऊ आ रहा था। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया।

police-ravindra-kumar dead

Sipahi, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

पुलिस स्कार्पियो चालक की तलाश में लगी है। स्कार्पियो चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार स्कार्पियो चालक बहुत ही तेज रफ्तार में था। जिसने ड्यूटी पर तैनात दोनों सिपाहियों को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घटना की जांच में लगी है।

पीजीआई कोतवाली के कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी पर थे तैनात

फतेहपुर जिला के हथगवां चकसहा कबीरपुर के रहने वाले कांस्टेबल रवींद्र कुमार सिंह (33) और इलाहाबाद जिला के नबाबगंज पचदेवरा के रहने वाले कांस्टेबल रमाकांत पीजीआई कोतवाली के कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी तैनात थे। गुरुवार की रात लगभग 1:30 बजे दोनों सिपाही गस्त पर निकले थे। तभी कल्ली पश्चिम में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियों (UP 70 DR 7267) ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयकंर थी कि रवींद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गया।

About Samar Saleel

Check Also

मेरे मुरादाबाद के पागलो…ठठरी बांध देंगे, कथा में चिरपरिचत अंदाज में आए नजर

मुरादाबाद के लोहिया एस्टेट में श्री राम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम ट्रस्ट और ...