Breaking News

टाइनी टॉट्स ग्रुप ऑफ स्कूल के साक्षात्कार की ओर बढ़ते कदम

अयोध्या। टाइनी टाॅट्स ग्रुप ऑफ स्कूल की सहादतगंज शाखा में कक्षा 12 के बच्चों द्वारा अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह एवं मेयर गिरीश पति त्रिपाठी का साक्षात्कार लिया गया।सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथियों विशाल सिंह एवं मेयर गिरीश पति त्रिपाठी का स्वागत कर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी।

👉निठारी काण्ड के आरोपी पंढेर-कोली को हाई कोर्ट से मिली राहत, सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती

इस कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशिका बिन्नी सिंह, प्रधानाचार्य आशुतोष रस्तोगी सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कक्षा 12 के ओम अवस्थी एवं ऐमन मेहताब द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गये गए।

टाइनी टॉट्स ग्रुप ऑफ स्कूल के साक्षात्कार की ओर बढ़ते कदम

जिसमें उनकी जीवन शैली, राजनीतिक जीवन, लक्ष्य की प्राप्ति, शहर का विकास, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कार्य, स्वच्छ पर्यावरण, सार्वजनिक परिवहन, पार्क एवं मनोरंजन, वर्तमान में फैलने वाले बीमारियों के विषय में तथा उनके रोकथाम में हो रहे प्रयास के विषय में पूछा गया।

👉विश्व स्तरीय रोबोटिक्स लैब का सीएमएस में हुआ उद्घाटन

इसके अतिरिक्त और भी छात्र-छात्राओं द्वारा मन में उठ रहे प्रश्नों को पूछा गया तथा जानकारी हासिल की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष रस्तोगी द्वारा मुख्य अतिथियों को अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया गया।

About Samar Saleel

Check Also

सड़क में गड्ढा पुराई का काम शुरू, भाकियू का अनशन जारी

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) टिकैत के पदाधिकारियों द्वारा लगातार अनशन जारी है ...