Breaking News

बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही स्त्री 2, अन्य फिल्मों का कैसा रहा प्रदर्शन?

बड़े पर्दे पर इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, स्त्री 2 ही केवल एक ऐसी फिल्म है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह हॉरर-कॉमेडी अब 400 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। वहीं, अक्षय कुमार की कॉमेडी का जादू इस बार नहीं चल सका है। उनकी फिल्म खेल खेल में टिकट खिड़की पर फ्लॉप हो चुकी है। इसके अलावा जॉन अब्राहम की वेदा भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को टिकट खिड़की पर किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।

स्त्री 2
श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का जलवा रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस लगातार कायम है। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। जहां एक ओर सरकटे का आतंक दर्शकों को डरा रहा है। वहीं, फिल्म के सवांद हंसने पर भी मजबूर कर रहे हैं। 13वें दिन भी इस फिल्म मजबूत पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आई। मंगलवार को फिल्म ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 414.55 करोड़ रुपये हो गया है।

खेल खेल में
अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में का खेल अब खत्म होता दिख रहा है। फिल्म की अब तक की कमाई बेहद निराशाजनक रही है। फिल्म में कई सितारों की मौजूदगी और कॉमेडी शैली होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना सकी। 13वें दिन इस फिल्म ने महज 80 लाख रुपये का बिजनेस किया। फिल्म की कुल कमाई अब 24.8 करोड़ रुपये हो गई है।

वेदा
स्त्री 2 के तूफान का असर वेदा पर भी पड़ा है। जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया अभिनीत इस फिल्म का अब तक का कारोबार अच्छा नहीं रहा है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 13वें दिन 29 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 19.99 करोड़ रुपये हो गया है।

About News Desk (P)

Check Also

मदालसा शर्मा ने इस वजह से छोड़ा ‘अनुपमा’ शो, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

टीवी शो अनुपमा को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस शो से कई किरदारों ...