Breaking News

लापरवाही पर सख्ती: बिना मास्क निकलने वालों का काटा गया चालान

कानपुर नगर। जनपद में करोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर पनकी रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। पुलिस ने आज पनकी इलाके में अभियान चलाकर बिना मास्क निकलने वालों का चालान काटकर उन्हें भविष्य के लिए ताकीद किया।

बताते चलें आज रतनपुर बाजार रोड पर रतनपुर चौकी इंचार्ज पंकज जायसवाल ने पुलिस टीम के साथ मिलकर लोगों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की एवं बिना मास्क घूम रहे लोगों का चालान काटा।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह

About Samar Saleel

Check Also

भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह के अगुवाई में रोपे गए विभिन्न प्रकार पौध

अयोध्या,(जय प्रकाश सिंह)। सरस्वती शिशु मंदिर भदरसा (Saraswati Shishu Mandir Bhadarsa) में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव ...