Breaking News

खालसा इंटर कॉलेज के छात्रों ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान -3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण को उत्साह व जिज्ञासा के साथ देखा

  • भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफल लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बना
  • कॉलेज के प्रबंधक एवम प्रधानाचार्य ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर देश के वैज्ञानिकों एवम देशवासियों को दी हार्दिक बधाई

लखनऊ। गुरुद्वारा नाका हिंडोला स्थित खालसा इंटर कॉलेज के शिक्षक स्टाफ एवम छात्रों ने उत्साह एवम जिज्ञासा के साथ चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण एवम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को देखा। प्रधानमंत्री जी साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग मे भारतीय वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्चुअल रूप से जुड़े। जैसे ही सांय 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान -3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय तिरंगे को लहराकर मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों का धन्यवाद करते हुए देशवासियों का अभिवादन किया।

खालसा इंटर कॉलेज के छात्रों ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान -3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण को उत्साह व जिज्ञासा के साथ देखा
कॉलेज के प्रबंधक सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा एवम प्रधानाचार्य सरदार वीरेन्द्र सिंह ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर भारतीय वैज्ञानिकों एवम देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। कॉलेज प्रबंधक सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा ने कहा कि भारतवासियों के लिए यह ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है।

खालसा इंटर कॉलेज के छात्रों ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान -3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण को उत्साह व जिज्ञासा के साथ देखा

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही छात्रों द्वारा भारत माता की जय के उद्घोष से कॉलेज गूंज उठा। शासन व प्रशासन के आदेश के अनुपालन में कॉलेज के प्रधानाचार्य स. वीरेन्द्र सिंह द्वारा लाइव प्रसारण को देखने की व्यवस्था एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर ली गई थी। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लाइव प्रसारण को देखने के लिए हर कोई उत्साहित था। छात्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया।

खालसा इंटर कॉलेज के छात्रों ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान -3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण को उत्साह व जिज्ञासा के साथ देखा

सुबह कॉलेज की प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य सरदार वीरेन्द्र सिंह एवम प्रवक्ता आलोक कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को बताया कि चंद्रयान – 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरते ही भारत, अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। लेकिन इन सभी देशों की सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में नही हुई है। चंद्रयान के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में पहुंचते ही भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से हमारे देश के वैज्ञानिकों की प्रतिभा का डंका पूरे विश्व में बजा।

खालसा इंटर कॉलेज के छात्रों ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान -3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण को उत्साह व जिज्ञासा के साथ देखा

आपको बता दें कि इस बड़े मिशन की कमान लखनऊ की बेटी डॉ रितु कारिधाल के हाथों में हैं। वह चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर हैं। इन्ही के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर इतिहास रचने को है। डॉ. रितु कारिधाल लखनऊ के राजाजीपुरम की निवासी हैं।

पसमांदा मुस्लिम समाज ने भी वैज्ञानिकों को दिली मुबारकबाद दी

पसमांदा मुस्लिम समाज के लालबाग हज़रतगंज स्थित कार्यालय में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने अपने पदाधकारियों सहित चंद्रयान तीन के चन्द्रमा पर सफलता पूर्वक उतारने पर देश के वैज्ञानिकों को दिली मुबारकबाद दी है। उपस्थित पदाधिकारीयों ने जश्न के माहौल में खुशी से एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

खालसा इंटर कॉलेज के छात्रों ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान -3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण को उत्साह व जिज्ञासा के साथ देखा

अनीस मंसूरी ने कहा कि चंद्रयान तीन के चन्द्रमा पर सफलता पूर्वक उतारने के पीछे भारतीय वैज्ञानिको के लम्बे समय से किया गया अथक परिश्रम सफल हुआ जिसका पूरा श्रेय ISRO के वैज्ञानिकों को जाता है। इस सफलता पर पूरे देश को गर्व है।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...