Breaking News

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोयडा में रक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किए जाएंगे सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव

अयोध्या। जनपद अयोध्या के परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोयडा में 10 जनवरी 2024 को आयोजित कार्यक्रम में रक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोयडा में रक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किए जाएंगे सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव

यह कार्यक्रम सिने आर्टिस्ट एंड वर्कर्स वेलफेयर फेडरेशन नई दिल्ली द्वारा गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोयडा में आयोजित किया जा रहा है,जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नियुक्त सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रक्षक सम्मान 2024 प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

👉एटा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन के इंतजार में वृद्ध की मौत, आखिर क्या है सच; सीएमएस के दर्ज होंगे बयान

उत्तर प्रदेश पुलिस में उप-निरीक्षक पद पर आईजी रेंज आफिस अयोध्या में नियुक्त रणजीत यादव द्वारा अपने विभागीय दायित्वों को वरीयता देते हुए समय निकालकर अयोध्या के गरीब असहाय और भिक्षावृति से जुड़े बच्चों को मलिन बस्ती जयसिंहपुर वार्ड में खुले आसमान के नीचे निःशुल्क रूप से अपना स्कूल मुहिम के तहत शिक्षा प्रदान की जा रही है।

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोयडा में रक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किए जाएंगे सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव

बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और उनके समग्र विकास के अनुरूप समावेशी ज्ञान उपलब्ध करा रहे हैं। रणजीत यादव को अयोध्यावासी प्यार से खाकी वाले गुरु जी के नाम से बुलाते हैं। समिति द्वारा रणजीत को ईमेल भेजकर आमन्त्रित किया जा चुका है।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

अवध विवि के स्नातक-परास्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुरू हुआ आनलाइन आवेदन, 15 जून तक भरे जाएंगे आवेदन

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवासीय परिसर के स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्लोमा, ...