Breaking News

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने दी 13 सितम्बर से आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों प्रांतीय अध्यक्ष राधारमण मिश्र, महामंत्री अंबा प्रकाश शर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री अमर नाथ पटेल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष फईम अख्तर एवं मनोज सिंह रावत ने कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

पदाधिकारियों ने ग्रुप सी से ग्रुप बी में पदोन्नति, लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति, जिसमें ग्रुप बी तथा ए का आमेलन करते हुए वरिष्ठ प्राविधिक सहायक को 4800 का ग्रेड वेतमान तथा प्राविधिक सहायक को 4200 ग्रेड वेतनमान अनुमन्य किये जाने की गई।

ग्रुप बी से ग्रुप ए के लिए पदोन्नति में शिथिलीकरण, स्थानांतरण नीति में पात्र कर्मचारियों का स्थानांतरण न किया जाना, रिक्त पदों पर चयनित नव नियुक्ति को नियुक्ति न दिया जाना, ग्रुप ए को राजपत्रित दर्जा दिया जाना, अवशेष बीज के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न, इत्यादि मुद्दों को लेकर वार्ता हुई।

पदाधिकारियों का कहना है कि बार -बार आश्वाशन ही मिलता रहता है, इसलिए अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने पूरे प्रदेश के कर्मचारियों से आह्वान किया है कि 13,14,15 सितंबर को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन, 22 सितंबर को जनपद स्तर पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन तथा 6 अक्टूबर को कृषि भवन मुख्यालय लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...