Breaking News

अंगूर का सेवन करने से स्वास्थ्य को मिलते है हैरान कर देने वाले फायदे

अंगूर प्राकृतिक रुप से मीठा और बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। डॉक्टरो के अनुसार अंगूर मीठा होने के बाद भी इसमें किसी भी तरह का शुगर नहीं पाया जाता है। अंगूर में जल, शुगर ,सोडियम, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, मैगनेशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अंगूर को सुबह सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

अंगूर की खासियत है कि इसका प्रयोग रोगी, निरोगी, बच्चे, बूढ़े, युवा, गर्भवती अथवा दूध पिलाने वाली माता, कमजोर या पहलवान सभी कर सकते हैं। अंगूर एक ऐसा फल है जिससे कई बीमारियां दूर होती हैं। आइये जानते हैं कि अंगूर के सेवन से किन 7 बीमारियों का इलाज संभव है।

थकावट दूर करने के लिए – अंगूर में विटामिन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और कॉपर होता है. ये आपके शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है. इससे थकान से लड़ने में मदद मिलती है.

आंखों के लिए लाभकारी – अंगूर में पॉलीफेनोल्स और रेस्वेराट्रोल आंखों की समस्या को रोकने में मदद करता है. इसमें मैक्युलर डिजनरेशन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, सूजन और मोतियाबिंद आदि शामिल है. अंगूर का सेवन अंधेपन की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है. इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी अंगूर का सेवन कर सकते हैं.

इम्यून सिस्टम के लिए – अंगूर में विटामिन सी, विटामिन बी 6 और आयरन होता है. ये पोषक तत्व इम्युनिटी बढ़ाने का काम करते हैं. ये संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं. इसलिए मजबूत इम्युनिटी के लिए आप अंगूर का भी सेवन कर सकते हैं.

कब्जा की समस्या को रोकने के लिए – अंगूर में फाइबर होता है. ये पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा देता है. ये पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.

About News Room lko

Check Also

शादी या सगाई की आ गई है तारीख तो जरूर कर लें ये काम, वरना बाद में हो सकता है अफसोस

अगर आपका रिश्ता तय हो गया है और सगाई या शादी की तारीख निकाली जाने ...