Breaking News

मकर संक्रांति पर सूर्य नमस्कार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष डॉ अमरजीत यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष मंत्रालय भारत सरकार के आह्वान पर 14 जनवरी, 2022 को प्रातः 7:00 बजे से 75 लाख लोगों के द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास संपन्न किया जाएगा।

डॉ. अमरजीत यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति विलक्षण एवं संपूर्ण मानव के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है। इस क्रम में सूर्य नमस्कार की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। सूर्य नमस्कार 12 आसनों का समूह है सूर्य नमस्कार के अभ्यास से शरीर के रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। हृदय और फेफड़ों के कार्य प्राकृतिक होने लगते हैं शरीर की मांसपेशियां मजबूत एवं लचीली बनती हैं। शरीर की संधियों की क्षमता बढ़ती है पाचन एवं एकाग्रता में आशातीत सुधार होता है।

सूर्य नमस्कार के अभ्यास से इन शारीरिक लाभों के साथ साथ ही आध्यात्मिक लाभ भी प्राप्त होता है परिणाम स्वरूप शरीर , मन तथा आत्मा में सामंजस्य पूर्ण स्थिति स्थापित होती है। इस विहंगम आयोजन को सफल बनाने हेतु नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन, पतंजलि परिवार, भारत स्वाभिमान,उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा अन्य शैक्षणिक संस्थाएं सार्थक सहयोग प्रदान कर रही हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. यादव ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग 14 जनवरी, 2022 को प्रातः 7:00 बजे इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करें और अन्य लोगों को प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित करें।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...