Breaking News

स्वामी विवेकानन्द की मनायी गयी 160वीं जयंती, धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस, विवेकानन्द के व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला गया प्रकाश

बिधूना। तहसील क्षेत्र में स्वामी विवेकानन्द की 160 वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी। इस मौके पर स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह यादव ने कहा कि 39 वर्ष में स्वामी विवेकानन्द का देहावसान हुआ था। इससे पूर्व उन्होंने अल्प आयु में अपने गुरू द्वारा दी गयी शिक्षा से पूरे विश्व में हमारे देश का मान बढ़ाया था।

स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा ले युवाशक्ति – डीएमओ

कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने अल्प आयु में हमारे देश को जो दिया उसके लिए हमारा समाज और देश हमेशा ऋणी रहेगा। कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने हमेश युवा वर्ग को उठाया है। कहा कि युवा वर्ग में हमारा शरीर अच्छा नहीं रहेगा तो हम देश के लिए कुछ नहीं कर पायेंगे।

नेहरू स्माकर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ब्रम्हदेव त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने कैसे देश विदेश में हमारे भारत वर्ष का मान बढ़ाया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानन्द ने अमेरिका में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उनके गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस द्वारा दी गयी शिक्षा से उन्होंने पूरे विश्व व हमारे देश को गौरवान्वित किया है।

इस मौके पर विद्यालयों के शिक्षकों व बच्चों ने भी स्वामी विवेकानन्द के जीवन व उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रकाश डाला।

मानसिक विकारों का समय पर कराएं उपचार

इस मौके पर श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज में सूर्यवंश सिंह सेंगर, आशीष कुमार सिंह चौहान, चन्द्रशेखर सिंह चौहान, शैलेन्द्र कुमार सिंह सेंगर, सूर्यभान, रंजना सिंह, गरिमा सिंह, निधि तिवारी, स्वेता यादव, उमा सेंगर, सविता श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता, देवेन्द्र चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र मिश्रा, अम्बिका भूषण श्रीवास्तव, ज्योति प्रकाश यादव, वहीं नेहरू स्मारक इंटर कालेज में सुधीर कुमार सिंह, अवधेश तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार, रानी वर्मा, दिलीप कुशवाहा, अनीता, जितेन्द्र सिंह भदौरिया, आरती यादव, सुनील कुमार, चन्द्रवर्धन प्रताप देव आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन/राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...