Breaking News

लाल जोड़े में फहाद अहमद के साथ स्वरा भास्कर, इस तरह आई नजर

स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद ने पिछले महीने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। उसके बाद उन्होंने पारंपरिक तरीके से शादी करने का ऐलान किया था। 12 मार्च से उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई थी।

उस दिन सुबह हल्दी सेरेमनी में सभी ने जमकर होली भी खेली। स्वरा ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की थीं। अब एक्ट्रेस दुल्हन के लुक में दिखीं। वह फहाद अहमद के साथ पोज दे रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये फोटोज पोस्ट की हैं।

बता दें कि 12 मार्च की शाम को स्वरा की संगीत सेरेमनी थी। संगीत में स्वरा ने ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना था। जबकि फहाद ने ब्लू कुर्ते के ऊपर सफेद नेहरू जैकेट पहना। 16 मार्च को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस रिसेप्शन में रिश्तेदार और दोस्तों को इनवाइट किया गया है।

स्वरा ने बताया कि उन्होंने तेलुगू ब्राइडल लुक अपनाया है। शादी के दिन उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी है। इसके साथ हैवी नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स, नथ और मांग टीका अटैच किया हुआ माथपट्टी पहना है। साथ ही लाल चूड़ियों के साथ लुक को कम्पलीट किया। बालों को उन्होंने सिंपल बन बनाया है। दूसरी तरफ फहाद ने स्ट्रिप्ड सफेद कुर्ते के साथ गोल्डन नेहरू जैकेट मैच किया। स्वरा की साड़ी बनारसी सिल्क है जिस पर बूटी का काम किया है। साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन वर्क है। वेबसाइट पर इसकी कीमत 94,800 हजार रुपए है।

About News Room lko

Check Also

तत्क्षण मर्डर मिस्ट्री के साथ प्रेम कहानी भी

लखनऊ। हिंदी सिनेमा जगत नित नये प्रयोग के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में ...