Breaking News

शक्तिशाली भूकंप के झटकों से हिला ताइवान, 6.3 रही तीव्रता

ताइवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ताइवान के पूर्वोत्तर में 6.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

👉कच्चे तेल के दाम में उछाल, लखनऊ से लेकर जयपुर तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

शक्तिशाली भूकंप के झटकों से हिला ताइवा 6.3 रही तीव्रता

भूकंप के कारण ताइवान की कई इमारतें हिल गईं, जिसके बाद डर से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि भूकंप की गहराई 171 किलोमीटर(106.25) मील थी। बता दें, ताइवान में इससे पहले 21 मार्च को पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई थी।

मोरक्कों में हुई थी 3000 की मौत

इससे पहले हाल ही में अफ्रीकी देश मोरक्कों में शक्तिशाली भूकंप आया था। यहां भूकंप की तीव्रता 6.8 थी, जिस कारण कई इमारतें तबाह हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मोरक्को में करीब 300 हजार लोगों की मौत हो गई। यहां सैंकड़ों इमारतें भी मलबे में तब्दील हो गई थीं। वैज्ञानिकों ने बताया कि एटलस पहाड़ मोरक्को, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया तक भूकंप का केंद्र था।

तुर्की में हुई थी भयानक तबाही

बता दें, इसी साल तुर्की में भयानक भूकंप आया था। यहां भूकंप की तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी। इस भूकंप के कारण तुर्किए में 45 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे, इतना ही नहीं हजारों इमारतें ध्वस्त हो गई थीं। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एरडोगन ने बताया था कि 6 फरवरी को आए भूकंप के कारण 104 बिलियन डॉलर का नुकसान हो गया था।

About News Desk (P)

Check Also

पाकिस्तान में फिर ईशनिंदा पर हुई हत्या, चाकू घोंपकर नाबालिग ने अल्पसंख्यक को मार डाला

पाकिस्तान में एक बार फिर ईशनिंदा की घटना सामने आई है। इस बार पाकिस्तान के ...