Breaking News

वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग माताओं बहनों के साथ मनाया तीज का त्योहार

हरतालिका तीज पर वृद्धा आश्रम में बांटी फल मिठाईयां तथा साड़ियां

वाराणसी। सामाजिक संस्था मिशन समाज सेवा ने हर बार की तरह इस बार भी हरतालिका तीज के अवसर पर आशापुर स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां पर अपना जीवन व्यतीत कर रहे वृद्धों को साड़ी, फल व मिठाई का वितरण किया। सामाजिक कार्यो मे सदैव तत्पर रहने वाली संस्था मिशन समाज सेवा सदैव ही गरीबों असहायो के लिए कुछ ना कुछ मदद प्रदान करने का प्रयास करती रहती है।

संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश ने बताया कि मिशन समाज सेवा के स्वयंसेवी प्रत्येक वर्ष लगभग हर त्योहार गरीबो असहायो के बीच पहुंच कर उनके साथ मनाते है। इस बार वृद्धो को फल, मिठाईयां तथा साड़ियां वितरित की गई।

समय समय पर संस्था गरीबो की सहायता हेतु कंबल, दवाइयां, बुजुर्गों को चश्मा, वस्त्र आदि वितरित करती है। इसके साथ ही संस्था के द्वारा गरीबो के लिए निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगाकर निःशुल्क मेडिकल जांच करायी जाती है। वृद्धाश्रम मे समय समय पर वस्त्र तथा खाद्य सामाग्री का भी वितरण संस्था द्वारा किया जाता है। इसके साथ ही संस्था गरीब बच्चो की शिक्षा व अन्य जरूरतो को भी पूरा करने का काम करती है। संस्था के द्वारा समय समय पर वृहद वृक्षारोपण का अभियान भी चलाया जाता है।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश सचिव टार्जन बाहुबली, विश्वजीत, प्रमोद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जमील अख्तर

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...