Breaking News

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: उम्मीदवार समर्थकोें के साथ बस्तों से लेकर सदस्यों के घरों तक कर रहे जनसम्पर्क, पांच पदों के लिए 28 को होगा मतदान

बिधूना। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के चुनाव में पांच पदों अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए 28 दिसम्बर को मतदान होगा। जिसमें 131 सदस्य अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांचों पदों के उम्मीदवारों द्वारा अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्थकों के साथ प्रचार व जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया गया है।

मिजिल्स रूबेला उन्मूलन को चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के चल रहे चुनाव में महामंत्री पद पर अमरेश सिंह सेंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार पाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार त्रिपाठी, पुस्तकालय मंत्री पद पर परवीन खातून, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर रामवीर सिंह यादव के अलावा कनिष्ठ सदस्य पद पर शैलेन्द्र कुमार, चन्द्रपाल व प्रशान्त सिंह को निर्विरोध चुना जा चुका है। जबकि अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर चुनाव होना है। जिसके लिए 28 दिसम्बर को मतदान होगा।

बिधूना में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, SGS PIC के छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए

अध्यक्ष पद पर अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार पाण्डेय व अरविन्द कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार शाक्य, शीलू शाक्य, रामपाल सिंह चौहान व पुष्पेन्द्र नारायन शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र सिंह यादव व सतीश प्रजापति, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर राजीव कुमार व दीप कान्त तिवारी के बीच मुकावला है। उक्त पांचों पदों के लिए 131 सदस्य मतदान करेंगे। सभी उम्मीदवारों द्वारा अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्थकों के साथ बार के सदस्यों से सघन जनसम्पर्क अभियान छेड़ रखा है।

तहसील परिसर में इस समय चुनावी माहौल गर्म दिख रहा है। सभी उम्मीदवार सदस्यों के बस्तों से लेकर उनके घरों तक पर जाकर देर रात्रि तक जनसम्पर्क कर अपने अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए माहौल बनाते दिख रहे हैं। वहीं एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र व सदस्य रामकिशोर शुक्ला, विनोद कुमार गुप्ता, नरवीर सिंह यादव व सूरजपाल सिंह ने बताया कि उक्त पदों के लिए आगामी बुधवार को मतदान होगा।

देवघट बाबा मंदिर पर चल रही राम कथा, आचार्य ने छठे दिन केवट संवाद की कथा सुनाई

जिसमें तहसील बार के 131 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया कि 28 दिसम्बर को होने वाले मतदान के लिए बैलट पेपर आदि बनवाने के साथ सभी तैयारियां शुरू कर दी गयीं हैं।

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या, दूसरी मंजिल के कमरे में गमछा के सहारे फंदे पर झूला

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...