Breaking News

फिरौती के लिए मासूम को उठाने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल, गर्लफ्रैंड समेत चारो आरोपी गिरफ्तार

• एटा से मासूम को सकुशल बरामद किया व महिला समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

• फिरौती की रकम लेने आया मुख्य आरोपी ऐरवा कटरा से गिरफ्तार किया गया

दिबियापुर। औरैया में पैसों की जरूरत पर अपनी गर्लफ्रैंड के साथ मिलकर चाचा के लड़के ने ही मासूम का अपहरण कर लिया। पुलिस ने रात में जाल बिछाया और फिरौती वाली कॉल की डिटेल से कड़ी से कड़ी जोड़ी। एक पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर कासगंज और एटा से मासूम व अपहरणकर्ता महिला समेत तीन लोगों पकड़ लिया। मासूम सकुशल बरामद कर लिया।

फिरौती के लिए मासूम को उठाया

वहीं मुख्य आरोपी चाचा का लड़का जो फ़िरौती की रकम लेने आया था, उसे पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। पैर में गोली लगने से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मासूम को माता पिता को सुपुर्द किया गया तो मां अपने दिल के टुकड़े को पाकर फूली नहीं समाई। परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

👉 अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा खुलासा, अश्लील वीडियो के सहारे महिलाओं को करता था ब्लैकमेल

दिबियापुर के कनारपुर गांव निवासी आलोक दुबे का पांच साल का बेटा अभिनय (युग) बुधवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद वह गायब हो गया। दोपहर बाद फिरौती के लिए फोन आया और बीस लाख की डिमांड की गई। फ़िरौती की डिमांड के बाद घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे के अपहरण से मां निधि का रो रो कर बुरा हाल था।

फिरौती के लिए मासूम को उठाया

कॉल से ट्रेस की लोकेशन

एसपी चारु निगम ने टीम बनाकर मासूम की तलाश की। जिस नम्बर से फिरौती की डिमांड हुई वह बन्द जा रहा था। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकाली। इसके बाद दो बार और अलग अलग नम्बर से फिरौती की डिमांड हुई।

👉 बाबा रामदेव की मोदी सरकार से अपील, कहा 2024 से पहले लागू हो यूनिफॉर्म सिविल कोड

पुलिस ने मासूम के पिता आलोक के साथ मिलकर जाल बिछाया। फोन करने वाले ने एरवाकटरा के छिबरामऊ मोड की पुलिया के पास रकम लाने को कहा। इधर पुलिस कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस की तो वह कासगंज की निकली।

फिरौती के लिए मासूम को उठाया

कासगंज से मासूम सकुशल बरामद

पुलिस की दो टीमें वहां रवाना हो गई और एक नम्बर जिससे फ़िरौती मांगी गई वह कुछ देर के लिए और खुला, जिससे पुलिस ने सटीक लोकेशन में कासगंज पुलिस की मदद से दबिश दी। कासगंज निवासी राहुल के घर पर मासूम को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। घर से अपहरण में शामिल राहुल और कन्हैया व एक महिला सम्पा खातून को गिरफ्तार कर लिया।

जवाबी फायरिंग में विशाल के पैर में लगी गोली उधर मुख्य आरोपी आलोक के चाचा का बेटा विशाल पुत्र राघवेंद्र फिरौती की रकम लेने आया था। यहां पर पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में विशाल के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

फिरौती के लिए मासूम को उठाया

पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसे रुपयों की जरुरत थी। इसलिए उसने ऐसा किया। घटना में कनारपुर गांव का कन्हैया व कासगंज का दोस्त राहुल व उसकी गर्लफ्रैंड शामिल थी। वह लोग किराये की कार से बच्चे को लेकर कासगंज ले गए। उसकी गर्लफ्रैंड नींद की गोली देकर बच्चे को सुला दे रही थी, जिससे किसी को शक न हो।

पुलिस टीम को किया जाएगा पुरुस्कृत

एसपी चारु निगम ने बताया कि बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीम को पुरुष्कृत किया जाएगा। आरोपी का पड़ोस में ही मकान है। आलोक के पिता छह भाई है और सभी आस पास ही रहते हैं। आरोपी विशाल का भी मकान आलोक के पड़ोस में ही है।

फिरौती के लिए मासूम को उठाया

बताया जाता है कि दोनों परिवार में बस बोलचाल तक ही रिश्ता सीमित था। विशाल दिल्ली में एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है और एक दिन पहले ही दिल्ली से आया और सुबह बच्चे के अपहरण के बाद से ही वह चला गया। जिससे उस पर शक और गहरा गया था।

मां निधि कल रो-रोकर कह रही थी, कि उसे मासूम के अपहरण का शक था कि उसके बेटे की तीन दिन से अपहरण की साजिश रची जा रही थी। इसलिए बच्चे को मैं निकलने नहीं दे रही थी। लेकिन विशाल ने टॉफी खिलाने का लालच दिया, जिससे मासूम उसके साथ चला गया। मैं जान नहीं पाई।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...