Breaking News

प्राण प्रतिष्ठा के दिन लांच होगा एल्बम, रामायण सीरियल के राम-सीता व लक्ष्मण ने किया है अभिनय

अयोध्या। गुप्तारघाट पर जलसमाधि, वहां से वापस आने के बाद अयोध्या में भ्रमण, अयोध्यवासी प्रसन्न व दीपोत्सव का माहौल, ऐसी ही कुछ होने वाला एल्बम में है। अभिषेक ठाकुर प्रोडक्शन के द्वारा म्यूजिक एल्बम बनाया गया है।

👉प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुख्य सचिव ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

रामायण के राम अरुण गोविल, सीता दीपिका चिखलिया व लक्ष्मण सुनील लहरी ने इस म्युजिक एल्बम में मुख्य भूमिका निभाई है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन इसे लांच किया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा के दिन लांच होगा एल्बम, रामायण सीरियल के राम-सीता व लक्ष्मण ने किया है अभिनय

गाने के सम्भावित बोल है कि अवध में राम आये है, सिया के राम आए है। हमारे राम आए है। सिविल लाईन स्थित पत्रकार वार्ता के दौरान अरुण गोविल ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा श्रीराम के मंदिर में हो रही है।

राममंदिर राष्ट्र मंदिर साबित होगा। यह मंदिर प्रेरणा श्रोत होगा। मंदिर बनेगा इसका विश्वास था। परन्तु इस तरह से प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसका विश्वास नहीं था। इतनी सुखद अनुभूति है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।

👉तीन पालियों में 73128 परीक्षार्थी शामिल रहे, एक छात्रा अनुचित साधन का प्रयोग करते धरी गई

दीपिका चिलखिया के अनुसार दो दिन में गाने को शूट किया गया है। जिसमें अच्छे, अच्छे लोकेशन है। शबरी व हनुमान जी भी होगें। सुनील लहरी ने बताया कि सौभाग्यशाली हूं जो अयोध्या आने का अवसर मिला। जो राम को नकारते है। वह नादान है। जिन्हें राम के बारें में जानकारी नहीं है। वह इस तरह की बातें कर रहे है।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

मैं सबसे भाग्यशाली अभिनेत्री हूं : Adah Sharma

Entertainment Desk। अदा शर्मा (Adah Sharma) अपनी पहली फिल्म 1920 से लेकर द केरल स्टोरी ...