उत्तर प्रदेश की गद्दी से तीन दशक से दूर रहने के बाद कांग्रेस अब फिर राज्य में अपनी सियासी जमीन तैयार करने में जुटी है। कांग्रेस ने यूपी की कमान अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को सौंप दी है।प्रियंका गांधी का लखनऊ में आशियाना गोखले मार्ग पर पुरानी कांग्रेसी फैमिली का आवास होगा, जिसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है। मिशन 2022 मे उतरने से पहले कांग्रेस को संगठनात्मक रुप से तैयार करने के लिये प्रियंका की नई रणनीति का ये हिस्सा है। पूर्व राज्यपाल शीला कौल के आवास से जहा प्रियंका का नया आवास होगा।
दरअसल प्रियंका गांधी इस बात को बखूबी समझ रही है कि उत्तर प्रदेश मे बीते कुछ समय से जो गलतियां हुई हैं उनमे एक बडी गलती ये भी थी कि बीते काफी समय से यूपी कांग्रेस के जो भी अध्यक्ष बनाये गये वो न तो लखनऊ मे रहते थे औऱ न ही कार्यकर्ताओ से संवाद स्थापित कर पाते थे। ऐसे मे प्रियंका गांधी ने फैसला किया कि वो खुद लखनऊ मे रह कर न केवल संगठन के कार्यों की समीक्षा करेगी, बल्कि सत्ता मे वापसी के लिये भी संगठन को तैयार करेगी। वहीं, कांग्रेस नेताओ का मानना है कि प्रियंका की ये पहल कांग्रेस के लिये संजीवनी का काम करेगी। बहरहाल सियासी घमासान के बीच बीजेपी भले ही प्रिंयका के इस दांव को तवज्जो न दे रही हो, लेकिन कुछ बेचैनी बीजेपी के भीतर भी नजर आती है।