Breaking News

राष्ट्रीय पुस्तक मेला में प्रदर्शित किया गया गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 3200 पुस्तकों का सद्साहित्य

लखनऊ। बलरामपुर गार्डेन लखनऊ में 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2022 तक चलने वाले राष्ट्रीय पुस्तक मेला में गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण साहित्य प्रदर्शित किया गया है।

इस सम्बन्ध में गायत्री परिवार के मुख्य मेला संयोजक उमानंद शर्मा ने बताया कि ‘‘युगऋषि का सद्साहित्य धर्म एवं अत्याध्यम के तत्व ज्ञान का वैज्ञानिक विश्लेषण करता है। धर्मतंत्र से लोक शिक्षण की प्रेरणा देता है।’’ वेद, पुराण, उपनिषद, के साथ-साथ वैज्ञानिक अध्यात्मवाद के विषय को प्रतिपादित करने वाला साहित्य छात्रों के लिए, महिलाओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, न्यायपालिका, कार्यपालिका वैज्ञानिक एवं धर्मतंत्र से जुडे़ हुए सभी के लिए ऋषि साहित्य उपलब्ध 3200 पुस्तकें प्रदर्शित की गयी हैं।

जिसे देखने हजारों की संख्या में लोगों आना जाना बना हुआ, अपनी पसंद की पुस्तकें लोग क्रय करके ले भी जा रहे हैं। उन्होंंने बताया कि अब तक आने वाले विशेष लोगों में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित, प्रत्रकार, लेखक, शिक्षक, शिक्षिकायें, महिलायें, छात्र, छात्रायें, बुद्धजीवी वर्ग, जनप्रतिनिधि इत्यादि प्रतिदिन आ रहे हैं।

उपरोक्त साहित्य की जानकारी देने हेतु उमानंद शर्मा, पंचम सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह, रोहित, एच.डी मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, शिवम, रिषभ इत्यादि कार्यकर्ता आने वाले लोगों को साहित्य की जानकारी दे रहे हैं। इस मेला प्रदर्शनी में दो रूपये मूल्य का भी साहित्य उपलब्ध है।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

AKTU बन रहा सेंटर आफ एक्सिलेंस का हब

Lucknow। डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय (Dr APJ Abdul Kalam Technical University) जल्द ही प्रदेश ...