Breaking News

भाजपा सरकार, जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय कर रही है उनका शोषण: डॉ.मनोज

रायबरेली। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के पूर्व केबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे की अगुवाई में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने डलमऊ तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित उपजिलाधिकारी डलमऊ सविता यादव को सौंपा गया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने वर्तमान सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार लोकसभा चुनाव तक जनता को गुमराह करती रही है।परंतु चुनाव के बाद पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस और बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि, यातायात के नियमों पर जुर्माना में कमरतोड़ वृद्धि, खाद्यान्न वस्तुओं में वृद्धि, किसानों को खाद बीज की किल्लत, अपराधों में बेतहाशा वृद्धि आदि से जनता त्रस्त है।
सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाए किसान, मजदूर, नौजवान,छात्र अल्पसंख्यक शिक्षक सभी वर्गों का शोषण कर रही है। भाजपा सरकार केवल राजनैतिक एजेंडा साधने एवं विकास के नाम पर झूठा प्रचार करने में व्यस्त है। धरने को सुरेंद्र कुमार यादव विधानसभा अध्यक्ष राजेश चंद्रा, दादा देवराज यादव, संतोष जनसेवक दीपक सिंह यादव ने संबोधित किया।
रिपोर्ट-रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी ने मुरादाबाद पहुंच सर्वेश सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा-पूर्व सांसद का योगदान स्मृतियों में रहेगा

अमरोहा:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा जनसभा करने के बाद मंगलवार दोपहर बाद मुरादाबाद के रतनूपुरा ...