रायबरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन व शहर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भारत सरकार की सार्वजनिक लूट जैसे पेट्रोल-डीजल व रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते दाम, व्यापक बेरोजगारी, खत्म होती नौकरियों के खिलाफ नारे व स्लोगन बने प्ले कार्ड तथा पार्टी के झण्डो के साथ धीरज श्रीवास्तव के आयोजन मे शहर स्थित पेट्रोल पम्प पर धरना प्रदर्षन का कार्यक्रम किया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की देख-रेख में जनपद में महराजगंज, लालगंज, डलमऊ व ऊंचाहार में तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विजयषंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, छेदी लाल पासी, महेश प्रसाद शर्मा, अजीत सिंह, पराग प्रसाद रावत, सुशील पासी, घनश्याम शुक्ला, सुमित्रा रावत, कामता नाथ गौड़, गिरीश बहादुर सिंह, दल बहादुर सिंह, गौरव मिश्रा, प्रदीप चौधरी, मो.अशरफ खान, कामता नाथ सिंह, शम्भूशरण पाल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रियंका रावत सहित अन्य कांग्रेसी जन मौजूद रहें।
रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा