Breaking News

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर किया प्रदर्शन

महराजगंज/रायबरेली। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता को हो रही परेशानी को कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाते हुए धरना प्रदर्शन और आंदोलन शुरू किया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेसी पेट्रोल पंप पर जाकर धरना प्रदर्शन करके विरोध जता रहे हैं। इसमें तेजी से आम जनता कांग्रेसियों के समर्थन में कार्यक्रमों में पहुंच रही है।

बछरावां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने प्रदेश महासचिव सुशील पासी के संयोजकत्व में महराजगंज रायबरेली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को सुबह धरना प्रदर्शन किया और जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। महासचिव सुशील पासी ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। हालत यह है कि 40 रुपए लीटर का पेट्रोल 90 रुपए में बेचा जा रहा है, कोई दिन ऐसा नहीं बचता जिस दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ना की जाए।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ोतरी के पीछे सरकारी तंत्र का खेल चल रहा है।विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा दल है, जो बिना किसी भय के इस अहंकारी और घमंड में चूर नरेंद्र मोदी की सरकार को चुनौती दे रही है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता योद्धा की तरह भाजपा से मुकाबला करने को तैयार है। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला, जिला महामंत्री महेश प्रकाश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज कामता प्रसाद गौड़, सरेनी ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश सिंह, खीरो ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका देवी, जिला मंत्री चंद्रप्रकाश बाजपेई, दीपेंद्र गुप्ता, सतीश पासवान के अलावा पीसीसी सदस्य अनूप बाजपेई, दुर्गा बक्स सिंह, बाल किशोर त्रिपाठी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

नया जिला बनने की अटकलों को लगा विराम, शासन ने कहा – ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

लखनऊ:  यूपी में नया जिला बनने की अटकलों को विराम लग गया है। शासन ने ...