Breaking News

उत्तराखंड: 5 नवंबर को प्रात: 11:45 मिनट पर बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध गंगोत्रीधाम के कपाट

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्रीधाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है। गंगोत्री धाम के कपाट 5 नवंबर को प्रात: 11:45 मिनट पर बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त विजयदशमी के अवसर पर 15 अक्टूबर शुक्रवार को तीर्थ पुरोहितों ने निकाला। गंगोत्री धाम के कपाट 05 नवंबर को दोपहर 12अन्नकूठ पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जायेंगे। इस दिन वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक होता है। उसके बाद विधिवत हवन पूजा-अर्चना के साथ कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद गंगा की उत्सव डोली 11:51 पर गंगोत्री धाम से मुखवा के लिए प्रस्थान करेगी।कहा कि डोली रात्रि निवास चंडेश्वरी देवी मंदिर (माकेंडेय मंदिर) में निवास करेंगे। जहां से 6 नवंबर सुबह प्ररस्थान कर डोली मुखवा गांव पहुंचेगी।

About News Room lko

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...