- Published by- @MrAnshulGaurav
- Wednesday, June 08, 2022
बिधूना। क्षेत्र के गांव कैथावा में सात दिनों तक चलने वाली श्रीमद्भगवत कथा का बुधवार को शुभारम्भ हुआ। इससे पहले बैंड-बाजे के साथ गांव में भव्य कलाश यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
वृन्दावन से पधारे भागवताचार्य पंडित प्रभात कुमार अवस्थी ‘‘गोविन्द जी’’ के नेतृत्व में कलाश यात्रा निकाली गयी। 15 जून को हवन व भंडारा के साथ भागवत कथा का समापन होगा।

विकास खंड के कैथावा गांव में संजय सिंह व शिवेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवत कथा बिधूना हसेरन मार्ग के पास गांव में बने पंडाल में भागवत कथा का बुधवार को भागवताचार्य प्रभात कुमार की मौजूदगी में शुभारम्भ हुआ। इससे पूर्व गांव के मुख्य मार्गो से दिन में करीब 12 बजे से निकाली गयी शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में आगे-आगे भागवत कथा की परीक्षित वीरमती सिंह व उनका नाती आर्यन सिंह सिर पर श्रीमद्भगवत पुराण रखकर निकले।
उनके पीछे पीत वस्त्र धारण किए महिलाएं आम्रपत्तों से सुसज्जित कलाश सिर पर रखकार कतारबद्ध होकर चल रहीं थीं। वहीं पुरूष अपने मांथे पर चंदन का लेप लगाकर ध्वज पट्टिकाएं फहराते हुए हरिनाम का संकीर्तन गुनगुनाते हुए चल रहे थे।
कलाश यात्रा गांव की गलियों व आसपास के मंदिरों देवस्थानों पर भ्रमण करते हुए पूजा अर्चना करती हुई पुनः भागवत पंडाल स्थल पर आकर सम्पन्न हुई। इसके रणजीत सिंह सेंगर, संजय सिंह सेंगर, शिवेन्द्र सिंह सेंगर, आर्यन सिंह, अभिषेक सिंह, उजाला सेंगर, विवेक चन्द्र दुबे, योगेन्द्र सिंह, रघुपाल सिंह, सोनू सिह, राजेश सिंह, विनय कुमार सिंह, नरेन्द्र सिंह, हरजीत सिंह, छंगाराम सिंह, टीटू शर्मा, किशन लाल बाथम, बीनू बाथम, हरिओम प्रजापति, ऋषभ यादव, शीला सिंह, रश्मि सिंह, दीक्षा सिंह, शशि सिंह, गुड्डी देवी आदि महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे।
इसके बाद भागवताचार्य पंडित प्रभात कुमार अवस्थी ‘‘गोविन्द जी’’ द्वारा गणेश पूजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन किया गया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवत कथा पुराणों में सर्वश्रेष्ठ है। इसके श्रवण मात्र से मानव को पापो से आसानी से छुटकारा मिल जाता है। कथा के विश्राम पर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। भागवत कथा दिन में एक बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर