Breaking News

अगले छह दिन लगातार बढ़ेगी गर्मी, 39 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है तापमान

पश्चिमी विक्षोभों का असर खत्म हो गया है। अब जब तक कोई नया सिस्टम तैयार नहीं होता, तब तक गर्मी बढ़ेगी। रविवार को कहीं-कहीं बदली थी पर पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

दिन में ठीक-ठाक गर्मी रही। मौसम विभाग बता रहा है कि आने वाले पांच-छह दिनों में गर्मी बढ़ोतरी होगी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मंगलवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों का जो पूर्वानुमान लगाया है, उसके मुताबिक सोमवार से मौसम साफ रहेगा।

इसके बाद 11 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन का तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं अगले दो दिन यानी 12 और 13 मई को बीच-बीच में बादलों की आवाजाही हो सकती है। हवाओं की गति में भी इजाफा होगा। इसमें रात और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी आएगी।

मई और जून भीषण गर्मी के जाना जाता है पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभों ने बदली के साथ बारिश भी करवाई। तापमान में भी 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दो दिन पहले तक मौसम खुशनुमा रहा। अब मौसम साफ हो गया है। रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। रविवार को दिन का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 मई तक तपेंगे दिन-रात लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

About News Room lko

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...