Breaking News

पवन सिंह के इस नए गाने ने मचाया धमाल , देखते रह गए लोग

भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का नाम आते ही अक्षरा सिंह का जिक्र होता है। दोनों की जोड़ी एक वक्त की सुपरहिट जोड़ी रही। म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्मों तक में पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने धमाल मचा दिया।

हालांकि उनके ब्रेकअप के बाद चीजें बिल्कुल बदल गईं और अब तो वो एक दूसरे को फूटी आंख भी नहीं भाते। पवन सिंह नई-नई एक्ट्रेस के साथ म्यूजिक वीडियो करते रहते हैं। उनका एक गाना ‘कमरिया पतरे पतरे’ जब से रिलीज हुआ है ट्रेडिंग में बना हुआ है। गाना दिसंबर 2022 को आया था और इसे रिकॉर्ड लोगों ने देख लिया है।

गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इसके लिरिक्स रौशन सिंह विस्वास के हैं। वीडियो को वेंकट महेश ने डायरेक्ट किया है। यूट्यूब पर इसे गननायक फिल्म्स चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को 51.9 मिलियन (5 करोड़ 19 लाख) से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

‘कमरिया पतरे पतरे’ गाने को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया है। दोनों ने इससे पहले कई गाने साथ में गाए हैं। उनके अधिकतर गाने हिट रहे हैं। यह गाना भी कुछ महीनों से चार्टबस्टर में बना हुआ है। वीडियो में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस दिव्या रलहान हैं। दिव्या का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने प्रिंटेड ब्रालेट के साथ व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स पहने हैं।

About News Room lko

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...