Breaking News

शादी-पार्टी में गाने गाकर शुरू हुआ गायिकी का सफर, ऐसे बने प्रशंसकों के ‘निरहुआ’

दिनेश लाल यादव निरहुआ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक और अभिनेता हैं। इसके अलावा वे अब राजनीति की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वे आजमगढ़ के सांसद हैं। निरहुआ दर्शकों के बीच जितने लोकप्रिय हैं, उनका संघर्ष भी उतना बड़ा है। वे बेहद गरीबी से उठकर यहां तक पहुंचे हैं। आइए जानते हैं उनकी संघर्ष यात्रा के बारे में…

निरहुआ का जन्म 1979 में हुआ था। निरहुआ को बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी थी। अपने इस शौक के चलते पढ़ाई तक छोड़ दी। संगीत की शुरुआती शिक्षा निरहुआ ने अपने चचेरे भाई विजय लाल यादव और प्यारेलाल यादव से ली। दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत भी बतौर गायक ही की। इनके गाने खूब हिट हुए तो इनके पास फिल्मों के प्रस्ताव भी आने लगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेशलाल यादव ने सबसे पहले शादी पार्टी में गाना बजाना शुरू किया। कई बार किसी प्रोग्राम में रात भर गाना गाने के बाद भी उन्हें पैसे तक नहीं मिलते थे। कई बार निरहुआ खुद इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि पैसे की तंगी की वजह से वे अपने सिर पर हारमोनियम लेकर कई दिनों तक पैदल चलते थे। उन्होंने ऐसा वक्त भी देखा है, जब उनके पास साइकिल खरीदने तक के पैसे नहीं थे।

साल 2001 में दिनेश लाल यादव के सिर से पिता का साया हट गया। अभिनेता पर घर की जिम्मेदारी आ गई। इसके बाद उन्होंने अपना एल्बम निकालना शुरू किया। उनके पहले एल्बम का नाम था ‘बुढ़वा में दम बा।’ इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा एल्बम ‘निरहुआ नाम है’ निकाला। फिर, ‘निरहुआ सटल रहा’ एल्बम को टी सीरीज ने रिलीज किया। एल्बम इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ कि फैंस अभिनेता को ‘निरहुआ’ कहने लगे। सिंगिंग की दुनिया में खुद को स्थापित करने के बाद निरहुआ अभिनय की तरफ बढ़े।

अभिनेता 2005 में मुंबई पहुंचे। एक निर्देशक के कहने पर उन्होंने फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ के दो गाने गाए और इस फिल्म में अभिनय भी किया। यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद उन्हें सपोर्टिंग रोल मिलने लगे। लेकिन, निरहुआ को लीड रोल की तलाश थी और ये तलाश भी पूरी हुई। दिनेश लाल, ‘निरहुआ रिक्शावाला’ में लीड अभिनेता के रोल में दिखे। ये फिल्म इतनी चली कि वे रातोंरात भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार बन गए। इसके बाद दिनेश लाल की ‘निरहुआ चलल ससुराल’, ‘निरहुआ बनल डॉन’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ समेत कई फिल्में रिलीज हुईं। आज वे भोजपुरी के सबसे महंगे और टॉप एक्टर हैं।

About News Desk (P)

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...