Breaking News

पटना में विराजे मुंबई लालबाग के राजा, 30 लाख का मुकुट पहनाया, राज्यपाल और सीएम पहुंचे

बिहार की राजधानी पटना में भी महाराष्ट्र मंडल गणपति पूजा भव्य आयोजन किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के मौके पर पटना में मुंबई के लालबाग वाले गणपति की तर्ज पर पंडाल को सजाया गया है।

यहां गणेश जी को 30 लाख का मुकुट पहनाया गया है। मुकुट में सोना और हीरे से काम किया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस पंडाल में आकर पूजा-अर्चना किया। बताया जाता है कि मंदिर में आरती के लिए महाराष्ट्र से 50 लोगों की टीम बुलाई गई है। महाराष्ट्र मंडल के तहत बने इस भव्य पंडाल को 11 तरह के फूलों से सजाया गया है। इन फूलों को कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाया गया है।

विनायक के सिर पर 30 लाख रुपए का मुकुट सजाया गया है। यह मुकुट हर साल विनायक के लिए ऑर्डर पर बनवाया जाता है। इस साल भी यह मुकुट मुंबई में ऑर्डर देकर बनवाया गया है। इस मुकुट की खासियत यह है कि मुकुट सोने का है। इस पर हीरे जड़े हुए हैं।

वहीं गणपति पूजा को खास बनाने के लिए इस बार महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस बार महाराष्ट्र मंडल की सभी महिलाएं पूरे गणेश चतुर्थी पूजा का आयोजन कर रही हैं। गणेश पूजा के लिए पिछले 1 महीने से यहां तैयारियां चल रही थी। आज से यहां गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देने ली है।

पटनावासियों को पटना में रहकर मुंबई के लालबाग वाले गणपति की पूजा का एहसास हो इसलिए यहां खासतौर पर मुंबई से पंडितों की एक टीम बुलाई गई है। गणपति पूजा समाप्त होने पर इस मुकुट का ऑक्शन किया जाता है। पिछले साल गणपति को 21 लाख का मुकुट पहनाया गया था। वहीं ऑक्शन में इसकी कीमत 26 लाख लगाई गई थी।

About News Desk (P)

Check Also

आज का राशिफल: 03 जुलाई 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों ...