Breaking News

कांगड़ा की भूमि में देश की मिट्टी पर मर मिटने वालों का खून शामिल है- प्रियंका गांधी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में चुनावी रैली को सम्बोधित करने पहुंची। रैली सम्बोधन से उन्होंने पहले माँ ज्वाला देवी के दरबार पहुंचकर उनके दर्शन कर पूजा अर्चना की।

मैं भी शहीद की बेटी

कांगड़ा की रैली में अपनी सम्बोधन में प्रियका गांधी ने हिमांचल प्रदेश को देव भूमि बताया और इस बात पर खुशी जाहिर की कि वह इस देव भूमि की निवासी है। उन्होंने आगे कहा कि यह देव भूमि ही नहीं है बल्कि वीर भूमि भी है, जहां के लोग सरहर्दों पर जाकर देश के लिए लड़े और शहीद हुए। कांगड़ा की भूमि में देश की मिट्टी पर मर मिटने वालों का खून है। #प्रियंका_गांधी_वाड्रा ने स्वयं को शहीद की बेटी बताते हुए कहा कि एक शहीद के परिवार वालों के जज्बे को मैं अच्छी तरह से समझती हूं। शहीद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, और सोनिया गांधी का देश के प्रति जज्बा मैंने करीब से देखा है।

हिमाचल को प्रदेश बनाने का निर्णय

उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल को प्रदेश बनाने का निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने लिया लोगों को शंका थी कि पैसे के आभाव में प्रदेश का विकास नहीं हो पायेगा, मगर हिमाचल वासियों के सहयोग से और दादी इंदिरा गांधी की इच्छाशक्ति के बल पर हिमाचल प्रदेश का विकास हुआ और यह आप लोगों के बल पर ही सम्भव हो सका। चुनाव का समय है बहुत लोग आयेंगे और झूठी बातें और वादे करेंगे मगर आपको सोच समझ कर वोट करना है।

उन्होंने कहा, हिमाचल में सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार एक लाख रोजगार देगी। 63 हजार जो पद खाली हैं उन्हें तत्काल भरा जायेगा। पुरानी पेंशन एक बार हिमाचल प्रदेश में दी जायेगी। भाजपा वाले पेंशन देने के नाम पर कहते हैं कि पैसा नहीं है। उद्योगपतियों के 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ करने के लिए पैसा आ जाता है, मगर पेंशन देने के लिए पैसा नहीं है। पेंशन बुढ़ापे का सहारा होता है जिसके लिए भाजपा के पास पैसा नहीं है मगर उद्योगपतियों के लिए है।

पुरानी पेंशन एक बार फिर बहाल करेंगी कांग्रेस 

लेकिन कांग्रेस की सरकार बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन एक बार फिर बहाल करेंगी। किसान को फसल का दाम नहीं मिलता फसल के दाम अब भाजपा सरकार के उद्योगपति मित्र तय करते हैं। वन रैंक वन पेंशन पर सरकार पीछे हट जाती है और अग्निवीर योजना लाती है। भाजपा न पेंशन देना चाहती ना रोजगार देना चाहती है सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए कार्य करती है और इस साजिश को आप को समझना होगा और सोच समझ कर वोट करना होगा। रैली को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भी सम्बोधित किया।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...