Breaking News

सात घंटे बाद भी पकड़ में नहीं आया तेंदुआ, एसडीएम समेत कई अधिकारी ड्रोन से रख रहे नज़र

तेंदुआ अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। वह अभी भी रघुपाल सिंह के खेत में खड़ी मक्का की फसल में मौजूद है। उसके चलने से काफी बीच की फसल हिलती है। वन विभाग की टीम द्वारा उस पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।

बिधूना। थाना ऐरवा कटरा क्षेत्र के गांव सराय कछवाह में करीब सात घंटे पहले एक खेत में खड़ी मक्का की फसल में दिखा तेंदुआ अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। वन कर्मियों ने तेंदुए पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी हुई है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाठी डंडा लिए मौके पर मौजूद हैं। इस बीच शाम करीब 6ः30 बजे जिला वनाधिकारी, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) एवं नायव तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गये हैं।

एसडीएम समेत कई अधिकारी मौक़े पर मौजूद

क्षेत्र के गांव सराय कछवाह में मंगलवार की दोपहर 12 बजे रघुपाल सिंह के खेत में खड़ी मक्का की फसल में तेंदुआ देखा गया। इसके बाद से ग्रामीणों में भय एवं दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अभी तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका तो वह रात्रि में खेत से निकल जाएगा और किसी पर भी हमला कर सकता है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविन्द सिंह कुशवाहा ने बताया कि सात घंटे से अधिक का समय हो गया है। तेंदुआ अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। वह अभी भी रघुपाल सिंह के खेत में खड़ी मक्का की फसल में मौजूद है। उसके चलने से काफी बीच की फसल हिलती है। वन विभाग की टीम द्वारा उस पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।

सात घंटे बाद भी पकड़ में नहीं आया तेंदुआ, कई अधिकारी ड्रोन से रख रहे नज़र

रात्रि में जानवरों समेत सभी लोग सुरक्षित स्थान पर रहें

मौके पर पहुंचे डीएफओ विमल कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि में बकरा बांधकर व पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास होगा। कहा कि जब तक शोर शराबा होगा वह नहीं निकलेगा। रात्रि में वह या तो बकरा खाने आयेगा, या स्वतः चला जायेगा। यदि नहीं जायेगा तो कानपुर से टीम आ रही है जो तेंदुए को सुबह पकड़ेगी। कहा कि तब तक आप लोग घरों में सुरक्षित रहें। जानवर भी सुरक्षित लगह पर बांधें।

बकरा बांधकर व पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास होगा

दिन में करीब 12 बजे दिखा था तेंदुआ

क्षेत्र के गांव सराय कछवाह में मंगलवार को, दिन में करीब 12 बजे रघुपाल सिंह के खेत में खड़ी मक्का की फसल में मंगलनाथ जोगी व बृजेश नाथ ने तेंदुआ देखा था। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को देते ही गांव में हड़कम्प मच गया था और लोगों में भय व दहशत का माहौल पैदा हो गया था।

रघुपाल सिंह के खेत में मंगलनाथ जोगी व बृजेश नाथ ने तेंदुआ देखा

दो लोगों को किया घायल

मक्का के खेत में तेंदुआ के होने की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर खेत को घेर लिया था। वन विभाग की टीम समेत पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया है। इस बीच तेंदुए को घेरने के प्रयास में लगे जोगेन्द्र पुत्र राज कुमार व लल्लू नाथ पर हमला कर पंजे से उन्हें घायल कर दिया। जिससे ग्रामीण और भयभीत हो गये। डीएफओ दोनों घायलों के घर पर लाकर उन्हें देखने भी ये।

अधिकारी मौके पर मौजूद 

सराय कछवाह में तेंदुआ होने की जानकारी होने के बाद से वन कर्मियों के साथ ऐरवा के थानाध्यक्ष राम सहाय पटेल पुलिस फोर्स के साथ दिन से ही मौजूद है। जबकि शाम करीब 6ः30 बजे डीएफओ वी.के. सिंह, उपजिलाधिकारी लवगीत कौर, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) राम अवतार एवं नायव तहसीलदार प्रकाश चन्द्र भी मौके पर पहुंच गये हैं।

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...