Breaking News

दीनदयाल व गांधी का जीवन समाज व देश को मार्गदर्शन देने वाला रहा


लखनऊ। महात्मा गांधी और दीनदयाल उपाध्याय दोनों विलक्षण महापुरुष थे। इन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया था। इनका लेखन समाज व देश के लिए मार्गदर्शन देने वाला रहा है। विद्यार्थी परिषद ने दीनदयाल उपाध्याय व महात्मा गांधी जी जयंती को जोड़कर सेवा कार्य संचालित करने का निर्णय लिया।

विकासार्थ विद्यार्थी एसएफडी के द्वारा सेवा सप्ताह दीनदयाल जी की जयंती से गांधी जयंती 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस का आरंभ किया गया। जिसका शुभारंभ लखनऊ विवशविद्यालय के कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय,अभाविप के पूर्व प्रान्त अध्यक्ष प्रो राकेश द्विवेदी व कार्यकर्तायों द्वारा किया गया।

About Aditya Jaiswal

Check Also

प्रसूता की तीन घंटे पहले मौत…फीस के लिए घरवालों को दौड़ाते रहे डॉक्टर, फिर दूसरे अस्पताल कर दिया रेफर

आगरा:  आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित निजी हॉस्पिटल में रविवार को एक गर्भवती महिला ...