Breaking News

महासमिति ने पम्प्लेट बांटकर किया जागरूक

लखनऊ। गोमती नगर पत्रकार चौराहे पर होली पर्व पर सुरक्षा के लिए सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान गोमती नगर जनकल्याण महासमिति एवं एक्स वार्डन सिविल डिफेंस तथा थाना गोमती नगर पुलिस के सहयोग से चलाया गया।

अभियान में होली पर सुरक्षा सतर्कता, एव शांति व्ययस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशाशन के सहयोग के स्लोगन लिखे पम्प्लेट पत्रकार चौराहा मार्किट में आम जनता को बाटे। आम जनता को होली पर कैमिकल रंगों का उपयोग न करने एव शराब न पीने, नशे में गाड़ी न चलाने, होलिका दहन के समय आग से सतर्क रहने के लिए आम जनता को जागरूक किया गया।

अभियान में गोमती नगर जनकल्याण महासमिति महासचिव राघवेंद्र शुक्ला एव सचिव अलोक मिश्रा, सीजी नायर तथा विनय कुमार, घनश्याम पाण्डेय, बीएल तिवारी तथा एक्स वार्डन, ऐश्वर्य शर्मा, नफीस अहमद, आशीष, वारिस अली खान, मो. अलीम, हितेश, आर के पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, गौतम शाह, राकेश मास्टर तथा

चौकी इंचार्ज, पत्रकार अतुल श्रीवास्तव होली सुरक्षा जागरूकता अभियान में शामिल हुए। यह अभियान थाना गोमती नगर क्षेत्र में आगे भी जारी रहेगा।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...