Breaking News

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, आज इतना रहा तापमान, टूट गया सारा रिकॉर्ड

दिल्ली एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में गर्मी का भीषण प्रकोप नज़र आने लगा है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है की इस बार गर्मी से जल्दी राहत नही मिलेगी। इतना ही नही तापमान 44 डिग्री का अनुमान लगाया गया है।

ऐसे में सभी अपना ध्यान रखने के लिए बोला जा रहा है। जितना हो सके उतना कम बाहर निकले वैसे भी देश मे लॉक डाउन की स्थिति है, इसे गंभीरता से लेते हुए खुद को गर्मी और कोरोना दोनों से आप बचा सकते हैं। जितना हो सके उतना पानी पिये।


मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख का कहना है कि दिल्ली में गर्म हवा चलने के साथ तापमान 45, 44 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है आज का दिन इस साल का सबसे गर्म दिन है। दिल्ली ही नही राजस्थान में भी आज सबसे गर्म दिन है।  

About Aditya Jaiswal

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...