Breaking News

जानें कब मनाई जाएगी ईद, सऊदी अरब में रखे जाएंगे 30 रोज़े

अब सभी को ईद के त्योहार का बेसब्री से इंतज़ार है। बता दें कि इस बार ईद 24 या 25 मई को मनाई जाएगी। रमज़ान के 29- 30 रोज़े पूरे होने के बाद ईद मनाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब में इस साल यानी 2020 में ईद का त्योहार रमज़ान के पूरे 30 रोज़े रखने के मनाया जाएगा। सऊदी अरब, यूएई और कई खाड़ी देशों में 22 मई को ईद का चांद नही दिखाई दिया, इसलिए 23 मई को ईद नही मनाई जाएगी। बता दें कि 24 मई यानी रविवार के दिन ईद मनाई जाएगी।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत मे 24 मई को चांद दिखने की उम्मीद है, अगर ऐसा होता है तो 25 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

इस साल कोरोना वायरस के चलते त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। सोशल डिस्टनसिंग का पालन भी करना होगा।

About Aditya Jaiswal

Check Also

आज का राशिफल; 27 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आप अपने ...