Breaking News

पारा में पेंटर की हत्या, हाथ-पैर काटकर शव बोरे में भरकर फेंका

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक पेंटर की हत्या के बाद उसके हाथ पैर काटकर शव बोरे में भरकर फेंक दिया गया। सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची ने बोरा खुलवाया तो शव की स्थिति देख सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर के आधार पर मृतक के साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पारा थाना क्षेत्र के राम विहार कालोनी निवासी

जानकारी के मुताबिक, पारा थाना क्षेत्र के राम विहार कालोनी निवासी श्याम सुन्दर नाथ पुत्र स्व. गजाधर ने बताया कि उसकी पान की गुमटी है। शुक्रवार को वह अपनी दुकान से घर लौटकर आया। घरवालो से पुत्र राजकुमार (38) के बारे मे पूछा तो घरवालो ने बताया कि समय करीब 8ः30 बजे रात्रि को राजकुमार अपने दोस्त अंशु सोनी निवासी राम विहार कालोनी थाना पारा लखनऊ के साथ गया है। जब उसका पुत्र राजकुमार घर लौटकर नहीं आया तो उसकी तलाश मोहल्ले में किया गया तो कोई जानकारी नहीं मिली।

बोरे में मिला शव  
शनिवार सुबह पीड़ित को सूचना मिली कि गायत्री पुरम स्थित खाली प्लाट में बोरे में एक शव मिला है। इस सूचना पर वह मौके पर गया तो देखा कि वह शव उसके पुत्र राजकुमार का है। आरोप है कि अंशु सोनी ने उसके पुत्र की हत्या अपने साथियो के साथ मिलकर की है। इस सूचना पर थाना पारा पर मुअसं. 219/18 धारा 302/201 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। मृतक राजकुमार पेन्टिंग का काम करता था। उसके पिता की राजाजीपुरम मे पान की गुमटी है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...