Breaking News

सामने आई 18,000 से अधिक गायों के मरने की खबर , सबसे घातक दुर्घटना

क विस्फोट में 18,000 से अधिक गायों के मरने की खबर आ रही है। यह दुर्घटना बीते मंगलवार की है। साउथफॉर्क डेयरी फार्म में आग लग गई। इसके कारण वहां एक जबरदस्त धमाका हुआ।  रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका के इतिहास में खेतों में लगने वाली यह सबसे घातक आग है।

आग लगने का कारण अभी भी पता नहीं चला है। खेत के मालिक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

कास्त्रो काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने इस घटना की तस्वीरें पोस्ट की है। आग की लपटें एक इमारत से होते हुए पूरे इलाके में दिखाई दे रही हैं। शेरिफ के कार्यालय का कहना है कि दमकलकर्मियों ने एक व्यक्ति को बचा लिया है। वह जलती हुई इमारत के अंदर फंस गया था। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेत की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है।

कहा कि केवल कुछ अमेरिकी राज्यों ने ऐसी इमारतों के लिए अग्नि सुरक्षा नियम लागू कुए हैं। जानवरों को ऐसी घटना से बचाने के लिए कोई नियम नहीं हैं।

2013 में AWI ने इस तरह की घटनाओं पर नजर रखना शुरू किया। उसके बाद से टेक्सास के खेतों में लगी यह आग मवेशियों के लिए सबसे अधिक साबित हुई। बीते दस वर्षों में आग से लगभग 65 लाख पशु मारे गए हैं। इनमें से अधिकांश मुर्गे हैं।

आपको बता दें कि आग ने टेक्सास स्थित एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट (AWI) को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह सबसे पुराने अमेरिकी पशु संरक्षण समूहों में से एक है। इस संस्थान ने खेतों में लगी आग को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग भी की है। हर साल सैकड़ों हजारों जानवर इसके शिकार होते हैं।

About News Room lko

Check Also

भारत से रिश्ते सुधारने में जुटा तुर्किये? यूएन में नहीं अलापा कश्मीर राग; गाजा पर फोकस

न्यूयॉर्क:  तुर्किये भारत के साथ अपने रिश्ते सुधारने में जुटा हुआ है। ऐसा इसलिए कि ...