Breaking News

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव को दिलाया ये भरोसा…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों तथा प्रमुख नेताओं ने भेंट की और समाजवादी पार्टी के साथ पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा-कांग्रेस के राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम के पुत्र तुलेश्वर सिंह मरकाम और भतीजे श्यामसिंह मरकाम सहित प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोंड, प्रदेश महासचिव महेन्द्र कुमार ध्रुवे और मदन गोंड, (दिल्ली) रामनाथ गोंड, लोकबहादुर गोंड, घनश्याम गोंड, मुकेश गोंड तथा डाॅ. बलराम गोंड ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस अवसर पर एमएलसी डाॅ. राजपाल कश्यप भी उपस्थित रहे।

गोंड प्रतिनिधियों का कहना था कि जनजातियों को वन अधिनियम के कारण तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका कई स्तरों पर उत्पीड़न होता है। अखिलेश यादव ने कहा कि हक और सम्मान की सामाजिक न्याय की विचारधारा के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है। हम जनसंख्या के आधार पर जनगणना की मांग इसलिए उठाते हैं ताकि सही संख्या के अनुपात में लोगों को लाभ मिल सकें।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनजातियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। केन्द्र और राज्य में सत्तारूढ़ सरकारों को उनके हित में जो कदम उठाने चाहिए, नहीं उठाये जा रहे है। वन अधिनियम का सहारा लेकर नौकरशाही जनजातियों का बहुत उत्पीड़न करती है। समाजवादी पार्टी जनजातियों के हितों के संरक्षण के लिए उनके हर संघर्ष में साथ रहेगी।

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...