Breaking News

यम द्वितीया के दिन की गई कलम दवात की विधिवत पूजा

लखनऊ। यम द्वितीया के दिन शनिवार को भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में श्री चित्रगुप्त जी का पूजन उत्सव, सामूहिक कलम दवात पूजन के साथ शस्त्र पूजन धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री चित्रगुप्त घाट पर लखनऊ की जीवनदायिनी माँ गोमती की भव्य आरती भी की गई।

सामूहिक कलम दवात पूजन कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी यम द्वितीया के दिन सायं 4 बजे झूलेलाल वाटिका गोमती नदी तट पर सामूहिक कलम दवात पूजन का कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया। कलम दवात के साथ साथ शस्त्र पूजन भी हुआ। सभी के कल्याण के लिए भगवान श्री चित्रगुप्त जी से प्रार्थना की गई।

उन्होंने बताया कि ‘ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः’ के मंत्रों से मंदिर गूंज उठा। गौरतलब है कि परमपिता परमेश्वर ब्रह्मा जी के पुत्र, ज्ञान के अधिष्ठाता देवता, मानव जाति के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले लेखनी के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन का विधान है। दिनेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि यम द्वितीया का कायस्थों के लिए अति महत्वपूर्ण स्थान है।

इस दिन भगवान श्री चित्रगुप्त जी के समक्ष उनके वंशज कलम दवात का पूजन करते है। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में फूलों,गुब्बारों से सजावट की गई थी। प्रसाद के रूप में कलम का वितरण भी हुआ। इस दिन भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में शस्त्र पूजन का भी प्रचलन है।

महामंत्री मनोज डिंगर ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त घाट पर लखनऊ की जीवनदायिनी मॉ गोमती की भव्य आरती भी हुई। कार्यक्रम में सभी राजनैतिक दल के कायस्थ नेता सम्मिलित हुए। आगामी विधानसभा चुनाव में कायस्थों की भूमिका व उपेक्षा पर चर्चा की गई। सभी ने कायस्थों की राजनैतिक दलों द्वारा की जा रही उपेक्षा पर नाराजगी जताई। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट कायस्थों को एकजुट करने के अभियान में लगा हुआ है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रवक्ता व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट, ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज डिंगर, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव राजा एडवोकेट, कीर्ति चौधरी, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, विवेक श्रीवास्तव संयुक्त सचिव मनहर श्रीवास्तव एडवोकेट, अनुराग श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, श्रीमती रंजना श्रीवास्तव, डॉ सरिता श्रीवास्तव आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

About Samar Saleel

Check Also

छात्रों को निःशुल्क इंडस्ट्री ट्रेनिंग के लिए अविवि व वेकनो टेक्नोलाॅजी के बीच अनुबंध

• सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म क्लाउड कंप्यूटिंग स्टोरेज से संचालितः गौरव सक्सेना अयोध्या। डाॅ ...